सीधे कंटेंट पर जाएँ

गाइड · OBS सेटअप

OBS में UPI अलर्ट कैसे लगाएँ (क़दम-दर-क़दम)

फ़ैन आपके पेज पर UPI से ट्रीट भेजता है, और स्ट्रीम पर अलर्ट आ जाता है, मैसेज बोलकर सुनाया जाता है। पूरा सेटअप लगभग 10 मिनट का काम है।

BuyMeATreat टीम · ·

क्या चाहिए

  • स्ट्रीम वाले कंप्यूटर पर OBS Studio या Streamlabs Desktop।
  • Pro प्लान वाला एक BuyMeATreat पेज: पढ़कर सुनाने वाली आवाज़ें Pro में हैं (अलर्ट ओवरले हर प्लान में है)। यहाँ से बनाइए, और क़ीमतें देखिए।
  • 10 मिनट।
फ़ैन का पेमेंट कन्फ़र्म होते ही अलर्ट चलता है। आपका हिस्सा हर पेमेंट के 2 कामकाजी दिन बाद से, हर कामकाजी दिन आपके बैंक में आता है; देखिए पेआउट कैसे काम करते हैं।

क़दम 1: ओवरले URL कॉपी कीजिए

  1. डैशबोर्ड में स्ट्रीम किट खोलिए।
  2. ओवरले जोड़ें में अलर्ट चुनिए।
  3. URL तुरंत कॉपी कर लीजिए। सुरक्षा के लिए यह सिर्फ़ एक बार दिखता है; खो जाए तो नया बना लीजिए।

क़दम 2: OBS में Browser source लगाइए

  1. OBS में नीचे Sources बॉक्स में + दबाइए और Browser चुनिए। Streamlabs Desktop में Browser Source चुनिए।
  2. कोई भी नाम दीजिए, जैसे "UPI alerts", और OK दबाइए।
  3. URL वाले बॉक्स में कॉपी किया हुआ URL पेस्ट कीजिए।
  4. Width 1920 और Height 1080 रखिए। Custom CSS को मत छेड़िए।
  5. देख लीजिए कि Shutdown source when not visible पर टिक न हो (शुरू से बंद रहता है)। यह चालू हो तो सोर्स छिपते ही या दूसरे सीन पर जाते ही OBS पेज बंद कर देता है[1], और अलर्ट नहीं चलते।
  6. OK दबाइए। ओवरले पूरी स्क्रीन पर होता है पर पारदर्शी है। किस कोने में दिखे, यह स्ट्रीम किट में स्क्रीन पर जगह से चुनिए।

क़दम 3: बोलने वाली आवाज़ सेट कीजिए

  • अलर्ट के नियम में इतनी रकम से मैसेज पढ़कर सुनाएँ में न्यूनतम रक़म डालिए। सबसे कम ₹50 रख सकते हैं।
  • देवनागरी में लिखा मैसेज ("बहुत बढ़िया") हिंदी आवाज़ में बोला जाता है।
  • अंग्रेज़ी अक्षरों में लिखा मैसेज, हिंग्लिश भी ("bahut badhiya"), उस आवाज़ में बोला जाता है जो आप पढ़कर सुनाने की भाषा में चुनें। हिंग्लिश (अंग्रेज़ी अक्षरों में हिन्दी) चुनिए तो हिंदी आवाज़ में बोला जाता है; अपने आप पर, जो शुरू से चुना रहता है, भारतीय अंग्रेज़ी आवाज़ में।
  • स्ट्रीम पर "नई ट्रीट" जैसे शब्द हिंदी में चाहिए तो ओवरले की भाषा हिंदी कर दीजिए।

क़दम 4: टेस्ट अलर्ट भेजिए

स्ट्रीम किट में सबसे ऊपर टेस्ट अलर्ट भेजें दबाइए। यह असली ट्रीट की तरह OBS में चलता है, कोई पैसा नहीं कटता, और सपोर्टर वॉल पर नहीं जाता। OBS में अलर्ट आ गया, मतलब सेटअप हो गया।

अलर्ट नहीं आ रहा? यह देखिए

  • सोर्स के सामने आँख वाला आइकन चालू है, और सोर्स उसी सीन में है जिस पर आप लाइव हैं।
  • URL सबसे नया है, और साइज़ 1920×1080 है।
  • सोर्स की Properties खोलिए और Refresh cache of current page दबाइए[1]।
  • आवाज़ नहीं आ रही? देखिए कि ट्रीट आपकी पढ़कर सुनाने वाली न्यूनतम रक़म से ऊपर थी, फिर OBS में browser source की ऑडियो सेटिंग देखिए।

स्ट्रीम पर सुरक्षित रहिए

  • हर मैसेज चलने से पहले देखना है तो मेरे अप्रूव करने तक अलर्ट रोकें चालू कीजिए।
  • मेरा पेज पर अपने ब्लॉक किए शब्द डालिए। जिस ट्रीट के नाम या मैसेज में इनमें से कोई शब्द हो, अंग्रेज़ी या हिंदी अक्षरों में, उसका पैसा ही नहीं दिया जा सकता: फ़ैन से पहले उसे बदलने को कहा जाता है। गाली-गलौज के फ़िल्टर में अटका मैसेज, या आपके किसी शब्द से मिलता-जुलता मैसेज, आपकी समीक्षा तक वॉल से दूर रहता है, और उसका अलर्ट बिना मैसेज के चलता है। दूसरी स्पेलिंग निकल सकती है, इसलिए जो भी दिखे, उसे भी डालिए।
  • ओवरले URL लीक हो जाए तो नया बना लीजिए; पुराना उसी वक़्त बंद हो जाता है।

कब कोई और विकल्प बेहतर है

  • ज़्यादा टिप विदेश से आती हैं। बाहर के फ़ैन्स UPI कम इस्तेमाल करते हैं; PayPal या इंटरनेशनल कार्ड वाला टिपिंग पेज उनके लिए बेहतर हो सकता है। दोनों ओवरले साथ चला सकते हैं; देखिए Streamlabs, StreamElements और UPI।
  • महीने में गिनी-चुनी टिप, जान-पहचान वालों से। निजी UPI QR मुफ़्त है। बस फ़ैन्स को आपका बैंक वाला नाम दिखेगा; देखिए UPI टिप सुरक्षित तरीक़े से लें।
  • टिप उसी दिन खाते में चाहिए। हमारे पेआउट हर पेमेंट के 2 कामकाजी दिन बाद (T+2) से, हर कामकाजी दिन जाते हैं; निजी UPI QR तुरंत पैसा देता है।

स्ट्रीम किट के बारे में और स्ट्रीम अलर्ट पर है, और कैलकुलेटर बताता है कि महीने में आपके हाथ में कितना आएगा।

अपने पेज पर आज़माइए

Starter प्लान पर पेज मुफ़्त है। हमारी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस हर पेमेंट का 5% है (GST-रजिस्टर्ड होने पर उस पर 18% GST भी), हर प्लान पर वही।

स्रोत

  1. 1.OBS Knowledge Base: Browser Source (obsproject.com, 17 नव॰ 2026 को जाँचा)